जल संरक्षण के लिए ग्राम भिलाड़िया कला में आयोजित किया गया जागरुकता अभियान

Join Us

“जल गंगा संवर्धन अभियान”

 नर्मदापुरम/ जन अभियान परिषद नर्मदापुरम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिवनी मालवा विकासखंड के ग्राम भिलाड़िया कला में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें अपने जल स्रोतों को स्वच्छ, कचरा एवं गंदगी मुक्त बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के तालाब की स्वच्छता हेतु श्रमदान करने की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल जल संसाधनों की महत्ता बताई गई, बल्कि उन्हें स्वयं आगे आकर जल स्त्रोतों की स्वच्छता हेतु योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous articleदावा/आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 15 अप्रैल तक, 17 अप्रैल को किया जाएगा निराकरण
Next articleजल है तो कल है : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शिवपुर में स्टॉप डैम के जीर्णोद्धार हेतु किया गया श्रमदान