सीएम डॉ मोहन ने रामनवमी और नवरात्रि की दी शुभकामनाएं: बोले- श्रीराम के जीवन की एक-एक घटनाएं लोगों के दिलों में अंकित

Join Us

भोपाल  (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। कहा- देश और दुनिया में राम नवमी का आनंद छा रहा है। हम सबका सौभाग्य है। युगों-युगों की भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना लोगों के दिलों में अंकित है। देश और प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
कहा- भगवान राम ने 11 साल से ज़्यादा समय एमपी के चित्रकूट में बिताया। गोवर्धन कामता नाथ की परिक्रमा, भगवान कृष्ण के अतीत के प्रमाण वहां मिलते हैं। आज 21 लाख दीपक के साथ वहां हम दीपावली मनाएंगे। मैहर माता के देव स्थान को लेकर भी सरकार ने अनेक कार्यक्रम किए है। आज कई कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करने वाला हूं। सरकार ने धार्मिक नगरों को शराब मुक्त किया है। विरासत से विकास की ओर लेकर क्करू के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

Previous articleसहकारी बैंक को बंद होने से बचाने आगे आई सरकार, सिंधिया ने दिया धन्यवाद
Next articleरामनवमी पर शिवराज सिंह ने कराया कन्या भोज: बच्चियों को अपने हाथों से खिलाया भोजन, कहा- बेटी के बिना सृष्टि नहीं चल सकती