रायसेन से भोपाल आकर मोबाइल झपटमारी करने वाला धराया

Join Us

भोपाल (ए.)। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में महाराष्ट्र के व्यक्ति को मोबाइल चोरी करने वाले संदेही को पुलिस ने रात के समय उस समय दबोच लिया जब वह फोन चोरी कर भाग रहा था। फरियादी उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर वापस जाने के लिये ट्रैन पकडऩे भोपाल आया था। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल बरामद किये है, जिसके संबध में उससे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सागर धनपट पिता रणजी धनपट (32) महाराष्ट्र में रहते है, और एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। सागर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गये थे। वहॉ से 3 अप्रैल की रात वह महाराष्ट्र के लिये ट्रैन पकडऩे के लिये भोपाल पहुंचे थे। अलसुबह करीब 3 बजे वह स्टेशन जाते समय अल्पना तिराहे पर नाश्ता करने के लिये रुके। पैसै देते समय जेब में हाथ डालने पर उन्हें अपना मोबाइल गायब मिला। संदेह होने पर जब उन्होनें आसपास देखा तो एक युवक उन्हें अपनी और देख कर वहॉ से भागने लगा। उसी दौरान पैट्रौलिंग कर रही पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास तीन मोबाइल रखे मिले जिनमें एक फरियादी सागर का फोन था। आरोपी की पहचान मूल रुप से रायसेन जिले के गोहरगंज में रहने वाले सुरेश सिलावट पिता जीतमल सिलावट (18) के रुप में हुई है। उसके रिश्तेदार भोपाल में रहते है, जिसके चलते उसका भोपाल आना जाना लगा रहता है। पुलिस ने बताया की उसके खिलाफ पू्र्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जानकारी उसके स्थानीय निवास से संबधित थाने से ली जा रही है। पुलिस आरोपी के पास बरामद मोबाइल के संबध में पूछताछ कर रही है।

Previous articleनगर निगम के पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन शुरू
Next articleदेशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने वाली महान आवाज़ हो गई मौन : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा