नगर निगम के पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन शुरू

Join Us

सभी पेंशनधारियों से निगम मुख्यालय में आकर सत्यापन कराने निगम प्रशासन ने की अपील

जबलपुर । नगर निगम के समस्त पेंशनर और पारिवारिक पेंशन का लाभ लेने वाले पेंशनरों को माह अप्रैल 2025 में भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार समस्त सेवानिवृत पेंशनरों का दिनांक 1 अप्रैल 2025 से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, समस्त निगम से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर नगर निगम मुख्यालय में पेंशन शाखा कमरा नं. 43 में उपस्थित होकर अपना भौतिक सत्यापन करा सकते हैं, जिससे मासिक पेंशन सुचारू रूप से जारी रहे। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने समस्त पेंशनर से निर्धारित समय सीमा में भौतिक सत्यापन कराकर पारिवारिक पेंशन का लाभ पूर्व की भांति लेने का आग्रह किया है।

Previous articleपश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक द्वारा भरतपुर-कोटा रेलखण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया
Next articleरायसेन से भोपाल आकर मोबाइल झपटमारी करने वाला धराया