सनातन धर्म महासभा द्वारा रामनवमीं पर दिव्य शोभायात्रा

Join Us

समरसता सेवा संगठन द्वारा सभी से सम्मिलित होकर भव्यता प्रदान करने की अपील
मालवीय चौक पर होगा भव्य स्वागत

जबलपुर /श्री सनातन धर्म महासभा एवं श्री राममंदिर मदन महल के संयुक्त तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन प्राकट्योत्सव पर इस वर्ष भी संस्कारधानी जबलपुर में साकेतवासी महामंडलेश्वर पूज्य महंत रामचन्द्रदास जी शास्त्री द्वारा स्थापित परंपरानुसार इस 45 वें वर्ष में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा रविवार 06 अप्रैल 2025 को सायं 6.00 बजे से श्री सनातन धर्म तिराहा (पुराने मोटर स्टैंड) से संरक्षक एवं प्रेरणास्त्रोत अनंत श्री विभूषित रामरंगी द्वाराचार्य नृसिंह पीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ स्वामी नरसिंगदेवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य व नगर के सभी पूज्य संतों की उपस्थिति में निकाली जाएगी।

शोभायात्रा श्री सनातन धर्म तिराहा (पुराना मोटर स्टैंड) से प्रारंभ होकर नगर निगम चौक,मालवीय चौक, लार्डगंज चौक,बड़ा फुहारा, कमानिया गेट से कोतवाली,मिलौनीगंज चौक होते हुए श्री रामलीला मंच गोविंदगंज में विशाल धर्म सभा के साथ विश्राम लेगी। शोभायात्रा में भगवान श्री राम की सजीव झांकियां व स्वरूपों का मनोहारी प्रदर्शन होगा।

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि संगठन द्वारा मालवीय चौक पर इस दिव्य शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी संस्कारधानी वासी धर्मानुरागियों से आग्रह है कि भारतीय वेशभूषा में अपने अपने परिवार ईष्ट मित्रों सहित शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु श्री राम जी की कृपा व पुण्य लाभ अर्जित करें ।

Previous articleमहानगर के सभी 967 बूथों में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवस
Next articleमहान सम्राट अशोक के जयंती पर शासकीय जिला अस्पताल एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का नाम करने ज्ञापन सोपा गया