6 से 13 अप्रैल तक होंगे बूथ स्तर पर होंगे आयोजन
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा आप सभी को विदित हैं कि आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस है। वर्ष 1980 में स्थापित हुई भारतीय जनता पार्टी एक छोटे से राजनैतिक दल के रूप में कार्य प्रारंभ करते हुए आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। इसके पीछे हमारे अनेकों वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का त्याग और परिश्रम और वर्तमान नेतृत्व की दूरगामी सोच है।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विचार और ध्येय को लेकर चलने वाला राजनैतिक दल है और जिस विचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी चली थी उसे हमारे संस्थापक सदस्यो से लेकर आज तक का हमारा नेतृत्व उस विचार को आगे बढ़ने का काम कर रहा है, और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनहित और समाज हित का कार्य कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के दिवस का कार्यक्रम पार्टी के कार्यकर्ता बड़े जोश उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। यह हमारे संगठन के 6 प्रमुख पर्व में से एक प्रमुख पर्व है।
6 अप्रैल – स्थापना दिवस पर 967 बूथों में होंगे कार्यक्रम
श्री सोनकर ने बताया इस बार भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने तय किया है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर और महानगर के सभी 967 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराएंगे और उसके साथ सेल्फी लेकर ‘हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत’ पर पोस्ट करेंगे।
उन्होंने कहा आपको विदित है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक एकमात्र ऐसा दल है जिसकी रचना बूथ से नीचे स्तर तक पेज और पन्ना तक भी है। हमारी पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सदस्यता अभियान का अंतर्गत बड़ी संख्या में सदस्यता की है और प्रत्येक बूथ पर 200 से 500 तक के प्राथमिक सदस्य बनाए हैं ।
श्री सोनकर ने बताया स्थापना दिवस के अवसर पर इन सभी सदस्यों के साथ मिलकर पार्टी के बूथ अध्यक्ष पार्टी का ध्वज बूथ केंद्र में फहराएंगे, साथ ही भारतमाता, दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की विकास यात्रा पर चर्चा करेंगे।
7 अप्रैल – बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्य सम्मेलन
श्री सोनकर ने बताया भाजपा संगठन द्वारा स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल के कार्यक्रम के अंतर्गत ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें 7 अप्रैल को सभी 967 बूथों पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें हमारे जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन शामिल होंगे।
08 एवं 09 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन
उन्होंने बताया 8 अप्रैल एवं 9 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन विधानसभा स्तर पर आयोजित होना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वक्ताओं द्वारा भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर सम्मेलन आयोजित होंगे।
07 से 13 अप्रैल तक बस्ती चलो अभियान
श्री सोनकर ने बताया भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बस्ती चलो अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस बस्ती चलो अभियान में भारतीय जनता पार्टी के हमारे मंडल स्तर से लेकर से ऊपर के सभी पदाधिकारी हमारे जनप्रतिनिधि, सांसद विधायक, मंत्री, महापौर, निगम अध्यक्ष के साथ पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ जन, पूर्व जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ के साथ चिन्हित बस्तीयों में जायेंगे और 3 दिनों तक प्रतिदिन 8-8 घंटे समय बस्ती में रहकर संगठन द्वारा दिए कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करेंगे।
श्री सोनकर ने बताया बस्ती चलो अभियान में प्रमुख रूप से जाकर बूथों की बैठक, मठ मंदिरो मे स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन कार्य, योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट, आपातकाल और मीसा बंदियों एवं कारसेवकों से भेंट कर उनका सम्मान का कार्य करेंगे। कार्यकर्ता बस्ती में जाकर वहां निवास करने वाले विशिष्ठ जनों से भेंट भी करेंगे। बस्ती में चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे स्थानीय लोगो से क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दो पर भी चर्चा होगी।
13 अप्रैल – बाबा साहब की प्रतिमाओं को सफाई कर मनाएंगे दीपोत्सव
जिला अध्यक्ष श्री सोनकर ने बताया संगठन ने तय किया है कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई की जायेगी और संध्या के समय दीपोत्सव मनाया जायेगा।
14 अप्रैल – बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ संविधान की प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ
श्री सोनकर ने बताया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव जैसे कार्य किए जायेंगे।
उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता सतत जनता के बीच रहकर कार्य करता है और इस बार पार्टी का कार्यकर्ता हमारे स्थापना दिवस पर नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार बूथों में जाकर कार्य करेगा।
पत्रकार वार्ता में महामंत्री पंकज दुबे, कार्यक्रम टोली संयोजक रजनीश यादव, टोली सदस्य सोनू बचवानी, रंजीत पटेल, संतोष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, सह प्रभारी रवि शर्मा उपस्थित थे।








