महान सम्राट अशोक के जयंती पर शासकीय जिला अस्पताल एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का नाम करने ज्ञापन सोपा गया

Join Us

कुशवाह युवा संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की प्रबुद्ध कुशवाहा समाज जबलपुर के द्वारा एक ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर जिला कलेक्टर महोदय दीपक सक्सेना जी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई की चक्रवर्ती राजा महान सम्राट अशोक के नाम पर शासकीय जिला चिकित्सा अस्पताल एवं शासकीय जिला महाविद्यालय का नाम महान सम्राट अशोक के नाम पर नामकरण किया जाए एवं सम्राट अशोक की जयंती पर एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाए महान सम्राट अशोक के जयंती पर कुछ प्रदेशों में पहले से अवकाश घोषित है हम सब मांग करते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में भी महान सम्राट अशोक जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन सौंपते वक्त प्रबुद्ध कुशवाहा समाज जबलपुर के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुशवाहा ,कुशवाह युवा संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, राम भजन नीलू कुशवाहा, शुभम कुशवाहा,सौरभ पटेल, शुभम सोनी, दिग्विजय ,अंकित बर्मन, संतोष कुशवाहा अनु कुशवाहा एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Previous articleसनातन धर्म महासभा द्वारा रामनवमीं पर दिव्य शोभायात्रा
Next articleपश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक द्वारा भरतपुर-कोटा रेलखण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया