दसवीं की छात्रा से ज्यादती,एफ आईआर दर्ज

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। पिपलानी इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग छात्र ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पीडि़ता को मिलने बुलाया। तब उसने डरा धमकाकर किशोरी के साथ संबंध बनाए। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ ज्यादती की। किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह बागसेवनिया इलाके की एक बस्ती में रहती है। दो दिन अचानक ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी, उसके पेट में लगातार दर्द हो रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पता चला कि किशोरी गर्भवती है। अस्पताल से सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा किशोरी के बयान लिए गए। किशोरी ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए अजय गुप्ता नाम के युवक से हुई थी।
दोनों के बीच फोन पर बात होने के साथ ही चैटिंग होने लगी। इसी दौरान जनवरी के महीने में अजय गुप्ता ने मुलाकात करने के बहाने किशोरी को बुलाया। इस दौरान वह किशोरी को अपने इंद्रपुरी स्थित किराए के कमरे पर ले गया। यहां पर उसने छात्रा की मर्जी के बगैर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी उसने कई बार किशोरी के साथ ज्यादती की। किशोरी के बयान होने के बाद बागसेवनिया पुलिस ने जीरो पर कायमी की तथा डायरी पिपलानी थाने में भेज दी। पिपलानी पुलिस ने कायमी करते हुए अजय गुप्ता के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0

Previous articleभोपाल में भिक्षावृत्ति पर लगेगा स्मार्ट निगरानी का पहरा
Next articleआदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू को सस्पेंड किए जाने पर नारेबाजी, प्रदर्शन