जबलपुर । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग )पूर्व प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि मोदी सरकार के अमृत काल में परिवहन विभाग का अदना शा सिपाही सौरभ शर्मा जिसके पास से 11 करोड रुपए नगद और 50 किलो किलो सोना करोड़ों की अघोषित संपत्ति सोना जप्त होने के बावजूद अदालत द्वारा जमानत दे देना शासन प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।
कोष्टा ने कहा कि सौरभ शर्मा को सत्ता सरकार द्वारा अघोषित रूप से सहयोग कर केस को कमजोर करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना प्रजातंत्र के लिए घातक है कांग्रेस मांग करती है कि उपरोक्त भ्रष्ट सिपाही के काले कारनामों की लीपा पोती शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्ता सरकार के दबाव में ना करें अन्यथा प्रदेश की जनता का विश्वास शासन प्रशासन से उठ जाएगा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा प्रदेश कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी डॉक्टर मोइन अंसारी विजय अग्रवाल अस्सू खान मामूर गुड्डू अशोक चौधरी लखन श्रीवास्तव पवन नामदेव आदि ने मांग की है कि सौरभ शर्मा केस का 60 दिन के अंदर चालान क्यों नहीं पेश किया गया? क्या कारण है?इसकी जांच होना चाहिए? दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो?








