आरटीओ भ्रष्टाचार मामले में लोकायुक्त और भाजपा सरकार की मिलीभगत के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Join Us

जबलपुर/ मध्यप्रदेश में आरटीओ भ्रष्टाचार के मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा को बचाने के लिए लोकायुक्त और भाजपा सरकार की मिलीभगत अब स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है। लोकायुक्त द्वारा दो महीने बीत जाने के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई, ताकि आरोपी को जमानत मिलने का पूरा अवसर दिया जा सके और वह जेल से रिहा होकर अवैध रूप से एकत्रित राशि को सरकार और स्वयं के बीच बांट सके।

इस सरकारी भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा आज दोपहर 3 बजे मालवीय चौक पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भाजपा सरकार के इस भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के दोषियों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और लगातार जनहित में लड़ाई लड़ती रहेगी।

नगर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस आगे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

आज के इस कार्यक्रम में रामविलास दुबे पांडा, गुड्डू नवी, अयोध्या तिवारी, हर्षित यादव, रज्जू सराफ, मदन लारिया, दिलीप साहू, रितेश बंटी गुप्ता, रंजीत ठाकुर, उमेश यादव, प्रवेंद्र सिंह चौहान, कैलाश ठाकुर, जय ठाकुर, रिंकू शर्मा, अनुज श्रीवास्तव, भारत पटेल, विक्रम सिंह, पूनम सोनकर, अजय रावत, आलोक मसीह, राजकुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।

Previous articleभगवान झूलेलाल एवं निषादराज जी की जयंती के अवसर पर समरसता सेवा संगठन द्वारा विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन कल
Next articleकरोड़ों के घोटालेबाज परिवहन विभाग के सिपाही सौरभ शर्मा की जमानत शासन प्रशासन की नाकामी : कांग्रेस