जबलपुर। समरस भारत – समर्थ भारत के लिये सब सबको जाने – सब सबको माने, एक अभियान के अंतर्गत समरसता सेवा संगठन द्वारा भगवान झूलेलाल एवं निषादराज जी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन कल 03 अप्रैल 2025 गुरुवार को शाम 04:00 बजे से महेश भवन, गोपालबाग दमोहनाका के पास किया गया है। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।








