अप्रवासी भारतीयों से क्रूरता: मानव अधिकार संगठन की शिकायत पर राष्ट्रपति ने लिया संज्ञान

Join Us

जबलपुर. अप्रवासी भारतीयों को अमेरिका से हथकड़ी लगाकर भारत लाने का मामला अब भी ठण्डा नहीं हुआ है. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से शिकायत की थी. शिकायत के एक माह बाद राष्ट्रपति ने इस मामले पर संज्ञान लिया है. राष्ट्रपति कार्यालय से संगठन को पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि जल्द ही राष्ट्रपति द्वारा इस मामले में अमेरिका सरकार से बातचीत कर ठोस कदम उठाए जायेंगे. गौरतलब है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अमित सिसौदिया, डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. भावना निगम, एड. साक्षी भारद्वाज, एड. आशीष त्रिपाठी, डाॅ. अभिषेक जैन, कमरूल इस्लाम खान, महेश ठाकुर आदि ने अप्रवासी भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भारत लाने का घोर विरोध करते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इसे भारत का अपमान बताया था.

Previous articleकरोड़ों के घोटालेबाज परिवहन विभाग के सिपाही सौरभ शर्मा की जमानत शासन प्रशासन की नाकामी : कांग्रेस
Next articleम्यांमार भूकंप : मृतकों की संख्या 2,700 के पार; सैन्य शासन ने युद्ध विराम प्रस्ताव को किया खारिज