बादलों ने कम की पारे की चाल

Join Us

गर्मी का असर बरकरार

नर्मदापुरम। तेज गर्मी के असर के चलते आसमान में बादल मंडराते जा रहे हेैं। इन बादलों के कारण पारे का असर कम जरूर हो गया है। लेकिन गर्मी का असर तेज ही बना हुआ है। आसमान पर बादल जरूर छाए हुए हैं फिर भी धूप का असर तेज बना हुआ है। बीते दो दिन से जो लू चल रही है। उसमें कमी नहीं आ रही है। जिससे क्षेत्र में गर्मी ने अप्रैल के दूसरे दिन से ही लोगों को गर्मी का तेज एहसास हो रहा है। तेज तपन से लोग परेशान होने लगे हैं। इसी के चलते हर घर में अचानक कूलर और एसी का उपयोग होने लगा है। मौसम विभाग के द्वारा बताया गया कि बादलों की आमद के कारण तापमान में हल्की से कमी आई है। बीते दिनों से दो डिग्री तापमान कम हुआ है लेकिन गर्मी यथावत है। इन दिनों 38 के करीब दर्ज हो रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी इसी प्रकार के मौसम बने रहने की संभावना है। बादल हटते ही लू का असर बना रहेगा। बादल छाने के साथ एक दो दिन में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है। उन्होने बताया कि हवाओं का रूख परिवर्तित हो रहा है। कभी उत्तरी क्षेत्र से कभी पूर्वी पश्चिमी हवाएं चल रही हेै। पूर्वी हवाओं के कारण लू की संभावना बनी हुई है।

गर्मी का असर तेज होने के कारण अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बीते दिनों की अपेक्षा अप्रेल के दूसरे दिन मेंं ही काफी अंतर आ गया है। अस्तपाल में पहले दिन बीते सप्ताह के प्रथम दिन की तुलना में 170 मरीजों की अधिक संख्या दर्ज हुई है। बीते सप्ताह 660 तक संख्या पहुंची थी। जो अब 830 तक पहुंच रही है।

Previous articleगेहूं की कटाई जारी, अगले सप्ताह से तेज हो सकेगी खरीदी
Next articleसर्वर हो रहा गड़बड़ कम्प्यूटर के कार्य पिछडने से हो रही परेशानी