नर्मदापुरम। डिजीटल युग में हर कार्य कम्प्युटर व आनलाइन हो रहा है। इसी के साथ कागजी भी होता है। लेकिन विडंबना यह है कि अनेक कार्यालयों विभागों यहां तक कि पोस्ट अाफिस जैसे सेंट्रल गवर्मेंट के कार्यालयाें बैंकों में भी सर्वर की समस्या आ जाती है। जिससे लोगों को अकारण परेशान होना पड़ता है। कार्य पिछड़ते हैं। देरी से कार्य होने से लोगों की मुश्किलें बढती हैं। सर्वर में बार बार आ रही गड़बडी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा बैंक में तथा ऑनलाइन कार्य करने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। युवाओं के द्वारा जो अन्य परीक्षा या प्रवेश संबंधी आन लाइन आवेदन किए जाते हैं। उनमें सर्वर के गड़बड होने से काफी देर हो रही है। इस संबंध में अावेदन करने वाले युवाओं का कहना है कि एक तरफ तो डिजीटल जमाना हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ सर्वर में आने वाली परेशानी से कार्य में अनावश्यक देरी हो रही है। आवेदन करने वाले युवा वैष्ण्व केवट,अवध केवट, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य युवाओं ने कहा कि आॅन लाइन आवेदन में दिक्कतें बहुत हो रही है।
परीक्षा के लिए सेंटर दूर नहीं दिए जाएं
युवा बेरोजगारों की शासन प्रशासन से मांग है कि जो परीक्षाएं हो रही हैं। वह दूर नहीं होनी चाहिए संभाग मुख्यालय पर केंद्र बनाए जाने चाहिए यदि ऐसा नहीं किया जा रहा है। तो बेरोजगारों के साथ छलावा है। शासन असहाय हो रहा है। दूर सेंटर बनाए जाने से बेरोजगारों के धन तथा समय की बर्वादी होती है। जिसकी भरपाई नहीं हो पाती है।






