जय हो समिति के द्वारा नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान जारी

Join Us

सफलतापूर्वक 248 वें सप्ताह में प्रवेश

नर्मदापुरम। नर्मदा की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को निभाते हुएए जय हो समिति ने इस रविवार को अपने स्वच्छता अभियान का 248वां सप्ताह पूर्ण किया। यह अभियान निरंतर जारी रहते हुए नर्मदा जी के विभिन्न घाट पर सफाईए जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। इस विशेष अवसर पर जय हो समिति के सदस्यों एवं गौ रक्षक समिति के सदस्यों ने मिलकर सेठानी घाट की सफाई की और प्लास्टिकए कचरे तथा अन्य प्रदूषकों को हटाने का कार्य किया। इस अभियान के अंतर्गत अब तक हजारों किलो कचरा हटाया जा चुका है। जिससे नर्मदा तटों की स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। जय हो समिति के अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने इस अवसर पर कहा हमारा उद्देश्य न केवल नर्मदा नदी को स्वच्छ रखना हैए बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है ताकि वे स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझें और जल स्रोतों की रक्षा करें। समिति ने आम जनता से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और हर सप्ताह इस पुण्य कार्य में योगदान दें। इस अवसर पर जय हो समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीए गौ रक्षक समिति अध्यक्ष रवि रैकवार सहित समिति के विवेक वर्मा दुर्गेश केवट ऋतिक माझी अमित घटोले विकास केवट विशाल बावरिया कौशिक बावरिया गणेश यादव प्रथम बावरिया संजू प्रजापति सागर पटेल अपूर्व मालवी सौरभ वर्मा लोकेश बिश्नोई अनुराग वर्मा हरिओम यादव प्रीतम चक्रवर्ती अंकित सागर अजय बावरिया जतिन यादव उपस्थित रहे।

Previous articleनारी सशक्तिकरण संघ ने किया 121 महिलाओं को सम्मानित
Next articleकमिशनर ने तवा बाय तट मुख नहर की भडन चिकली नहर का निरीक्षण किया