पौधारोपण कर पर्यवरण संरक्षण का दिया संदेश
नर्मदापुरम/नर्मदा पुरम संभाग कमिशनर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी रविवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिवनी मालवा पहुंचे, यहां उन्होंने तवा के बाई तट मुख्य नहर की 16 00 चैनल सिवनी मालवा की भडन चिकली मुख्य नहर नहर का निरीक्षण किया । पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने नहर किनारे पौधारोपण किया। कमिशनर ने भडन चिकली नहर सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित समय पर मूंग फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाए । उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की नहर के अंतिम टेल क्षेत्र पर स्थित किसानों के खेत तक पानी पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए । कमिश्नर ने कहा कि नहर की सुरक्षा के लिए विद्युत विभाग , राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं जल संसाधन विभाग का अमला संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि नहर की सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर कोई बिना अनुमति अवैध तरीके से कोई भी पानी लिफ्ट करने का प्रयास न करें । भ्रमण के दौरान मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री आर आर मीना , संयुक्त आयुक्त विकास श्री जीसी दोहर सहित जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।







