नारी सशक्तिकरण संघ ने किया 121 महिलाओं को सम्मानित

Join Us

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार कर रही निरंतर प्रयास- सांसद दर्शन सिंह

नर्मदापुरम। हिंदू नव वर्ष तथा गुड़ी पड़वा विक्रमोत्सव.2025 के शुभ अवसर पर रविवार को पुणे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ द्वारा पुणे में प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड एवं ग्लोबल अपेक्स अवार्ड का आयोजन किया गया । इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में महिलाओं में जागृति लाने वाली 121 महिलाओं को मेडल ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति सदस्य एवं होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब है । महिलाओं को उनके अधिकारए शिक्षाए और समानता देना। यह एक आंदोलन है जिसका मकसद महिलाओं और पुरुषों के बीच सामाजिकए आर्थिकए और राजनीतिक भेदभाव को खत्म करना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण अभियान ;एनएमईडब्लूद्ध के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर हैदराबाद से आए अति विशिष्ट अतिथि कर्नल सतीश कडवथ जी डा वीणा कुर्रे रही इस कार्यक्रम में पूरे देश और मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य से आयी हुई महिलाओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ द्वारा किया गया और किरार समाज के कई महानुभावों ने सासंद दर्शन सिंह चौधरी का सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मिलिट्री में सेवाएं दे रहे हैं बालमुकुंद पटेल आईईएसद् एवं डॉक्टर सारिका पटेल भी उपस्थित रही।

Previous articleकलम जो बेच आए दरबारों में, तो फर्क क्या रहेगा हममें और गद्दारो में
Next articleजय हो समिति के द्वारा नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान जारी