अटल जी की तुलना सिर्फ अटल जी से ही की जा सकती है- पंकज जोशी

Join Us

भाजपा ने काव्यांजलि एवं वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान

नर्मदापुरम। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में काव्यांजलि एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी पंकज जोशी ने कहा अटल जी जैसी शख्सियत की तुलना सिर्फ अटल जी से ही की जा सकती है। वे विचारधारा नेतृत्व और व्यक्तित्व में अद्वितीय थे। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अटल गैलरी का शुभारंभ

कार्यक्रम में अटल गैलरी का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें अटल जी के जीवन, विचार और नर्मदापुरम प्रवास की स्मृतियों को संजोया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने स्वागत भाषण में कहा अटल जी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में आदर्शवाद और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। उनके विचारों में दृढ़ता और भाषा में मधुरता थी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कह अटल जी के साथ मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। राज्यसभा में जब वे बोलते थे पूरा सदन एकाग्रता से सुनता था। उनका अविश्वास प्रस्ताव पर दिया गया ऐतिहासिक भाषण और एक वोट वाला प्रसंग आज भी स्मरणीय है। वे एक नक्षत्र थे, जिनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान

कार्यक्रम में अटल जी के साथ काम कर चुके वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, संपत मूंदड़ा, श्रीनारायण खंडेलवाल, रमेश पटेल, हंस राय, अजय श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, मदनलाल डोंगरे, कपिल ठाकुर, राघवेन्द्र वर्मा, राजेश पुर्विया , जितेन्द्र मिश्रा, ओम उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, दिनेश नामदेव, रूपराम यादव, सुधीर तिवारी, इंदर सिंह मीना, सुरेन्द्र परमार, नानकराम कदम सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

काव्यांजलि में कवियों ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम में कवियों ने अटल जी के व्यक्तित्व, राष्ट्रवाद और राष्ट्रभक्ति पर आधारित कविताओं का पाठ किया। कवियों में नित्यगोपाल कटारे, कीर्ति वर्मा, मानस दुबे, सौरभ यादव सूर्य, अमित बिल्लौरे और संप्रभु सोनकिया शामिल रहे।

प्रसन्न हर्णे ने संचालन किया एवं राजेश शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, नीना नागपाल, राघवेंद्र पटैल, संध्या सिंगारे, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, विवेक गौर, महेन्द्र यादव, प्रशांत दीक्षित अमित माहाला गजेन्द्र चौहान राहुल पटवा अर्चना पुरोहित केशव उर्मिल वंदना दुबे राहुल सोलंकी, रूपेश राजपूत, पूनम मेषकर,मोनिका चौकसे, सफलता तिवारी, नीरजा फौजदार कंचन चौकसे आरती बैस नरेन्द्र पटैल संदीप सोनकर दुर्गेश चौधरी दुर्गेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleगुड़ी पड़वा पर्व पर आज होगी महामंगला महाआरती
Next articleमैं वो पत्रकार हूं चाहे जिसे फायर कर दूँ- नगरश्री गिरीमोहन गुरु