राष्ट्रकवि भवानी दादा की जयंती पर काव्य गोष्ठी हुई, सांसद ने वर्चुली संबोधित किया
नर्मदापुरम। पूर्व वर्षों की तरह नर्मदांचल पत्रकार संघ के द्वारा राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती मनाई गई। स्व. प्रशांत दुबे पत्रकार भवन में आयोजित जयंती समारोह में स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ किया। मुख्यअतिथि के रूप में नगर श्री गिरिमोहन गुरू मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा ने की। आंमत्रित कवि अतिथियों का पुष्पहार से भावभीना स्वागत किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार नगरश्री गिरी मोहन गुरु ने भवानी दादा के साथ बिताए हुए समय को याद किया। उन्होंने अपनी कविता में कहा मैं वो पत्रकार हूं चाहे जिसे फायर कर दूं, गुलामी लौट के आए उसे वायरल कर दूँ, जमाना पब्लिक सिटी पर चल रहा है दोस्तए तू कहे तो तेरी सुर्खियों को शायर कर दूँ, पर जमकर तालियां बटोरी। नर्मदाँचल पत्रकार संघ के संरक्षक बलराम शर्मा ने दादा भवानी प्रसाद मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भवानी दादा की कविताओं में प्रकृति का सीधा समावेश है। दादा ने जिले ही नहीं प्रदेश और देश में साहित्य के क्षेत्र में स्वतंत्रता के आंदोलन में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। संघ के संरक्षक प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि भवानी दादा को कविता का गांधी कहा जाता था। साहित्यकार सुभाष यादव ने स्वच्छता व पर्यावरण पर आधारित अपनी रचना प्रस्तुत की। वरिष्ठ साहित्यकार खेमचंद्र यादवेश ने समाज में व्याप्त बुराई सट्टे पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा तू काहे लगावे सट्टा, ओ बुद्धि के मट्ठा। संघ के सचिव व साहित्यकार आत्माराम यादव नेे कविता पढ़ते हुए कहा कि जानें क्या हद हो गई, आदमी की हद सरहदों में खो गई,सगे भाइयों के बीच आपस में ठनी हो गई कविता पर जमकर प्रसंशा बटोरी। इस दौरान कार्यक्रम में पत्रकार तुकाराम यादवेश ने स्कूली समय में लिखी आधुनिक काल के कवियों के नाम बताओ कविता सुनाकर तालियां हासिल की। कार्यक्रम में नर्मदाँचल पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, मनोज सोनी, मुकेश भदौरिया, कमल राव चव्हाण, दयाराम पाल, प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र दीक्षित, श्री प्रकाश शर्मा रुद्रप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पं गुरूजी ने पत्रकारों को नर्मदापुराण प्रदान की।
कविवर भवानी प्रसाद मिश्र के लेखन में जैव विविधता और पर्यावरण समाहित- सांसद दर्शन सिंह चौधरी
कविवर भवानी प्रसाद मिश्र के लेखन में जैव विविधता और पर्यावरण समाहित है। मिश्र जी ने समाज में अलख जगाई। ऐसे साहित्य सपूत के पूज्य माता पिता को नमन करता हूं। सांसद ने कहा कि भवानी प्रसाद मिश्र उन चुनिंदा साहित्यकारों में से एक थे जिन्होंने साहित्य सृजन के साथ ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थीं। कवियों में मुख्य रूप से भवानीप्रसाद मिश्र अपनी व्यापक अनुभुतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। सामाजिक प्रतिब्द्धताओं से जुड़ा मिश्र जी का काव्य संग्रह सहज भाषा के माध्यम से जन समुदाय पर व्यापक प्रभाव डालता है। यह बात होशंगाबाद नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नर्मदाँचल पत्रकार संघ नर्मदापुरम के कार्यालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रकवि साहित्यकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती पर वर्चुयल सम्बोधन में कही। सांसद भुवनेश्वर में किसी कार्य से गए हुए थे। अत्यधिक व्यस्तता के बीच समय निकालकर वर्चुयल रूप से कार्यक्रम से जुड़े। नर्मदाँचल पत्रकार संघ का साहित्यकार उनके सम्मान और सपूतों की याद में आयोजन बेहद प्रशंसनीय है। इससे समाज निश्चित ही सकारात्मक दिशा तय करेगा। उन्होंने कवि श्री मिश्र जी से हम सभी को प्रेरणा लेते हुए समाज कल्याण और राष्ट्र उत्थान के लिए अग्रसर रहने की बात कही। सांसद ने पत्रकारों को सहयोग देने की बात भी कही। कवि भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती कार्यक्रम में नर्मदाँचल पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी के मोबाइल से सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने वक्तव्य दिया। संचालन उपाध्यक्ष विजय कुंभारे ने किया।






