मां नर्मदा के तट सेठानी घाट पर ब्रम्हमुहुर्त में होगा आयोजन
नर्मदापुरम। मां रेवा की सरगम सांस्कृतिक संस्था, नर्मदापुरम के तत्वावधान में गुड़ी पड़वा पर्व, नवसंवत्सर प्रतिपदा की ऊषा बेला में 30 मार्च को प्रातः काल 5 बजे बजे से सेठानी घाट पर विशाल महाआरती समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नर्मदांचल के संगीताचार्य पं महेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवसंवत्सर प्रतिपदा तिथि की मंगल बेला में पं भाल चन्द्र खड्डर, पं अजय परसाई, के आचार्यत्व में विशाल महा मंगला आरती समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन समिति के हरिओम दीक्षित, राकेश दुबे, हर्ष तिवारी, यश तिवारी, विनायक दीक्षित, अनूप तिवारी, आशीष सिंह, प्रशांत, ऐश्वर्यश्री, निधि तिवारी ने सभी से श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि इस धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।






