डिप्टी रेंजर पर आदिवासी महिला से अश्लील हरकत का आरोप, भीड़ ने की पिटाई

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। खोड़ चौकी क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां डिप्टी रेंजर पर आदिवासी महिला से सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी डिप्टी रेंजर शराब के नशे में धुत्त था और उसने महिला से अभद्र व्यवहार किया।घटना से आक्रोशित महिला ने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई की। वहां से डिप्टी रेंजर अपनी गाड़ी छोडक़र भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पीडि़त महिला और उसका पति खोड़ चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिप्टी रेंजर का यह कृत्य प्रशासन की छवि को धूमिल करता है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सहरिया क्रांति ने पुलिस से तत्काल मामला दर्ज करने की अपील की है।

Previous articleउप मुख्यमंत्री, महापौर व निगम परिषद अध्यक्ष कैंसर जांच-जागरूकता शिविर में हुए सम्मिलित
Next article31 मार्च तक ऑनलाइन जमा किया, तो मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी और जलकर समेत अन्य टैक्स में मिलेगी छूट