भोपाल (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, महापौर मालती राय व निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भोजपाल मित्र परिषद द्वारा आयोजित नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर ‘‘कैंसर का निदान, समझदारी से समाधान’’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. एस.के. जैन, रजिस्टार डॉ. मंसूरी, जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, आरोग्य भारती के डॉ. आशीष वाष्र्णेव, भोजपाल मित्र परिषद के आशीष पाण्डे, सुरेन्द्र शर्मा, आशीष जनक कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिकेत गोयनका, रोहित पाण्डे, अमित तडैया, संतोष ब्रह्मभट्ट, भोजपाल मित्र परिषद के पदाधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, महापौर मालती राय व निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मंगलवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में भोजपाल मित्र परिषद द्वारा आयोजित नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर ‘‘कैंसर का निदान, समझदारी से समाधान’’ में सम्मिलित हुए और शिविर में की जा रही जांच एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में आयोजकों एवं चिकित्सकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और कैंसर के प्रति जागरूकता का आव्हान किया।








