भोपाल(ए)। शहर के निशातपुरा थाना इलाके में बीती दोपहर 10 साल का बच्चा पतंग उड़ाते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मिली जानकारी के मुताबिक घायल बच्चे का नाम शौर्य है, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर के पास पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसकी पतंग एचटी लाइन में उलझ गई। शोर्य ने जब पतंग की डोर खींचने की कोशिश की, तब करंट का तगड़ा झटका लगने से वह गंभीर रुप से झुलस गया। हादसे के बाद परिवार वालो ने उसे फौरन ही आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिये कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहॉ उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, मासूम की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है। रहवासियो का कहना है की क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन काफी नीचे से गुजरी है, जिससे यहॉ आये दिन इस तरह के हादसो की आंशका बनी रहती है।








