भोपाल(ए)। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में स्थित भदभदा पुल से बीती सुबह रातीबड़ थाना इलाके में रहने वाली एक नववाहिता ने छलांग लगाकर जान देने की की कोशिश की। गनीमत रही को महिला के पानी में छलांग लगाते हुए वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देख इसकी सूचना फौरन ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला के सोशल फोन के कुछ मैसैज सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जिससे यह नजर आ रहा है की वह अपने पति की हरकतों से प्रताडि़त थी। महिला का खुदकुशी से पूर्व लिखा एक व्हाट्स एप स्टेट्स उसके भाई ने पुलिस को सौंपा है। इसके बाद पुलिस पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रो के अनुसार महिला ने अपने पति अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे संबोधित करते हुए लिखा है, कि तुम्हें एक कहां, 4-5 गर्लफ्रेंड चाहिए। उसने आगे लिखा कि मुझे लोगों से एक ही बात कहनी है, कि अपनी लडक़ी की शादी बहुत सोच समझकर करना। अगर उनकी जिंदगी नरक करना हो तो ही शादी करना। अगर महानरक करना हो तो मेरे पति अभिषेक से कर देना। आगे उसने भाई को संबोधित करते हुए लिखा कि भैया, कभी मुझे कुछ हो जाए तो ससुराल के किसी भी रिश्तेदारों को एक कप चाय तक मत पिलाना। उनके परिवार से कोई न्योता भी मत करना। अगर ये लोग आए तो मेरी आत्मा को आग में जलाने के समान होगा, कभी भी सुकून नहीं मिलेगा मुझे। महिला ने आगे लिखा है, कि इससे अच्छा 11 भूखे लोगों को खाना खिला देना। नव विवाहिता ने लिखा है कि उसके पति के कई लड़कियों के साथ संबंध रखने का आदी है। वह उसे लगातार प्रताडि़त करता था। स्टेटस में आगे उसने पति को संबोधित करते हुए लिखा कि अभि जी तुमने कभी मेरे प्यार को समझा ही नहीं। मैं रोती रही और तुम मुझे रोते देख हंसते रहे। कितनी बार तुम्हें समझाया पर तुम नहीं समझे। दूसरी लड़कियों के चक्कर में रहे। सोचा आज नहीं तो कल सुधर जाओगे, पर तुम आखिरी प्यार हो। जिस दिन तुमसे दूर जाऊंगी तुम तो उस दिन दूसरी शादी कर लोगे। आज मम्मी दूसरी शादी का बोलती हैं तो रोना आ जाता है। पर तुम्हें क्या, तुम्हें तो एक गर्लफ्रेंड कहां चाहिए, 4-5 चाहिए। महिला के यह स्टेट्स मिलने के बाद पुलिस ने इसी आधार पर उसके पति अभिषेक को हिरासत में लेकर आगे की जॉच शुरु कर दी है।








