शराब पार्टी के दौरान दोस्तो के बीच हुए झगड़े में ऑटो में लगा दी आग

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी के शाहपुरा थाना इलाके में स्थित रोहित नगर में दो शराब पार्टी के दौरान दो दोस्तो का अपने ऑटो चालक दोस्त से विवाद हो गया। बहसबाजी से शुरु हुआ विवाद गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गया। दोनो आरोपियों ने अन्य ऑटो चालक के साथ मारपीट की और फिर उसके ऑटो में आग लगा दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो में आग लगाने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया की थाना इलाके में स्थित सलैया के पास स्थित बीडीए कॉलोनी में रहने वाला फरियादी मोनू सोनारे पिता भैयालाल सोनारे (35) ऑटो चलाता है। आरोपी दीपक और बंटी उसके पुराने दोस्त हैं। तीनों मंगलवार को एक साथ शराब पार्टी कर रहे थे। नशे की हालत में दीपक और बंटी के साथ ऑटो से रायसेन गिरी घुमने गया था। वहॉ उन्होनें शराब पार्टी की जिस दौरान किसी बात को लेकर दोनो का मोनू से विवाद हो गया। मामूली विवाद गाली-गलौच तक पहुंच गया लेकिन उस समय जैसै-तैसै मामला शांत हो गया और तीना ऑटो से वापस लौट आये। यहॉ बावडिय़ां कलॉ पहुंचते ही दीपक और बंटी ने रायसेन में शराब पार्टी के दोरान हुए विवाद को लेकर फिर से झगड़ा करना शुरु कर दिया। इसके बाद दीपक के साथी बंटी ने ऑटो रोक लिया और दोनो ने मोनू का जमकर पीटा। फिर उसके ऑटो में पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी।
ऑटो में आग की लगने की सूचना लोगो से मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगो की मदद से आग को बुझाया गया। बताया गया है की ऑटो सीएनजी था, जो करीब आधे घंटे तक सुलगता रहा। जिसके कारण इस बात का डर बना हुआ था की कही उसमें ब्लॉस्ट न हो जाये वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस पकड़े गये आरोपियो का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

Previous articleपतंग उड़ाते समय एचटी की चपेट में आकर झुलसे 10 साल के मासूम की हालत स्थिर
Next articleजनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं