जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में अब 4 जनरल डिब्बे होंगे

Join Us

 भोपाल मंडल के बीना, गंजबासोदा, विदिशा, भोपाल, रानी कमलापति, नर्मदापुरम स्टेशनों से होकर गुजरती है
भोपाल (निप्र)। यात्रियों की सुविधा एवं उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 12192/12191 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस के डिब्बों के संयोजन में स्थायी परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस परिवर्तन के अंतर्गत ट्रेन से 2 शयनयान (स्लीपर) कोच हटाए गए हैं तथा इसके स्थान पर 2 सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच जोड़े गए हैं। इस संशोधन के बाद इस गाड़ी में 4 सामान्य श्रेणी कोच, 9 शयनयान श्रेणी कोच, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच, 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कोच सहित ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे। यह परिवर्तन गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 26.05.2025 से एवं गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में दिनांक 27.05.2025 से प्रभावी होगा। यह बदलाव आम यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए किया गया है।

Previous articleज्वेलर्स शॉप में दिन दहाड़े घुसे बदमाश ने किया लूट का प्रयास
Next article03251/03252 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस