-दो फायर किये लेकिन फरियादी को गोली नहीं लगी, तब उसने झपट कर बदमाश को गिरा दिया
भोपाल(ए.)। राजधानी के रोहित नगर में स्थित अक्षांश ज्वेलर्स में दोपहर के समय उस समय हडक़ंप मच गया जब यहॉ घुसे नकाबपोश बदमाश ने लूट का प्रयास करते हुए पिस्टल निकालकर दहशत फैलाने के लिये दो हवाई फायर करते हुए दुकान संचालक के साथ मारपीट कर डाली। हालांकि संचालक ने साहस दिखाते हुए बदमाश का सामना करते हुए उसे पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। घटना में मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मनोज जैन विष्णु हाईटेक सिटी बावडिय़ा में रहते है, और अक्षांश ज्वेलर्स नाम से रोहित नगर में दुकान संचालित करते है। दोपहर 12 बजे उनके साथ एक अन्य कर्मचारी दुकान में मौजूद था। दोपहर करीब बजे एक युवक चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए दुकान के भीतर आया और उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। मनोज ने जब उससे कपड़ा हटाने को कहा तब आरोपी ने पास रखी पिस्टल निकालते हुए ज्वेलरी उसे देने को कहा। फरियादी के विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें डराने के लिये हवा में फायर किया। इसके बाद उनके चेहरे पर पिस्टल की बट मार दी। दुकान संचालक मनोज का कहना है कि आरोपी ने दुकान के काउंटर में स्थित गल्ले को खोलकर उसमें रखे रिपेयरिंग के जेवरात और नकदी निकालकर अपनी जेब में रख ली। यह देख वह काउंटर से बाहर की ओर आने लगे । तब आरोपी ने फायर किए, हालांकि । दोनों बार गोली चलने की आवाज तो आई लेकिन शायद पिस्टल से गोली निकली नहीं। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होनें आरोपी को पकडऩे का प्रयास करते हुए उसे धक्का देकर दुकान में नीचे फर्श पर गिरा दिया यह देख फौरन ही उसका कर्मचारी भी बदमाश पर झपटा और दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर पड़ोसी भी दुकान में आ गए। इसके बाद एक पड़ोसी दुकानदार थाने गया जहॉ से दो पुलिसकर्मी उसके साथ मौके पर आए और बदमाश को अपनी कस्टडी में ले लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी ज्वैलर्स का मेडिकल कराने के लिये उन्हें अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घायल की शिकायत पर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की पूछताछ की जायेगी।








