पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन 30 और 31 मार्च 2025 को

Join Us

नर्मदापुरम/नर्मदापुरम जिले में पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन 30 और 31 मार्च 2025 को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। मेले में केरियर काउंसलिंग का आयोजन भी होगा। तत्‍संबंध में कलेक्‍टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना ने समस्‍त प्राचार्य / प्रधान पाठक अशासकीय विद्यालय जिला नर्मदापुरम एवं समस्‍त पुस्‍तक एवं गणवेश विक्रेता जिला नर्मदापुरम (द्वारा बी.आर.सी) को निर्देशित कि है कि वे मेले में पुस्तक विक्रेताओं को कक्षावार पुस्तकों की जानकारी, न्यूनतम मूल्य और छूट की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा, यदि यूनिफॉर्म में कोई परिवर्तन है, तो विद्यालयों को इसकी जानकारी देनी होगी और बस्ते के बोझ को कम करने के लिए पुस्तकें पाठ्यक्रम में चलाने के लिए समुचित कार्यवाही करनी होगी।

Previous articleमाँ मनकामेश्वरी मंदिर भण्डारे की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न
Next articleविश्व क्षय दिवस पर जनजागरूकता रैली का आयोजन