विश्व क्षय दिवस पर जनजागरूकता रैली का आयोजन

Join Us

नर्मदापुरम/  नर्मदापुरम जिले में 24 मार्च 2025 को विश्व क्षय दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के टीबी स्टाफ, शहरी आशा कार्यकर्ता और जिला क्षय केंद्र के स्टाफ द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली जिला अस्पताल से गांधी चौराहा होते हुए निकाली जाएगी। इस दौरान पोस्टर और बैनर के माध्यम से क्षय रोग के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने बताया कि उक्‍त आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 को बढ़ावा देना है।

Previous articleपुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन 30 और 31 मार्च 2025 को
Next articleजिले की 188 ग्रामीण आशाओं ने सर्टिफिकेशन परीक्षा में लिया भाग