माँ मनकामेश्वरी मंदिर भण्डारे की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

Join Us

सीहोर। माँ मनकामेश्वरी माता मंदिर समिति आराकाश मोहल्ला गंज सीहोर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी    चैत्र नवरात्रि में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है। इसी की तैयारी को लेकर पंडित ओम  दीक्षित और कर्नल सिंह बिशोरिया के संरक्षण में बैठक आयोजित हुई। जिसमें समिति द्वारा सर्व सहमति से आशीष आशु राजोरिया को समिति अध्यक्ष बनाया गया।  साथ ही अभिषेक राज निमोरिया, भूरा ठैकेदार उपाध्यक्ष, गोपाल बिसोरिया सचिव, हरिओम एवं संकल्प कसोटिया सहसचिव, पवन बिसोरिया, नरेश बेदी कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र बिसोरिया संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता रानी का विशाल भण्डारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस धार्मिक व भव्य आयोजन हेतु दायित्व सौंपे जाने पर सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाऐं दी गई। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मनीष बेदी, शैलेन्द्र बिसोरिया, मनीष कसोटिया, देव बेदी, ऋिषि राठौर नीरज बेदी, सत्येन्द्र बेदी, अमित बेदी, मिक्की राठौर, रोहित बेदी, कमल बिसोरिया, सोनू बिसोरिया, कक्का ठाकुर, दीना ठाकुर आदि शामिल हैं।

Previous articleभाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में सीहोर विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next articleपुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन 30 और 31 मार्च 2025 को