भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला की सार्थक पहल से नर्मदा तट आंवली घाट के सौंदर्यीकरण की जागी आस

Join Us

नर्मदापुरम। सिवनी मालवा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला की सार्थक पहल से नर्मदा तट के तीर्थ स्थल आंवरी घाट के सौंदर्यीकरण और समस्याओं में सुधार की संभावनाएं बढ़ गई है। इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों ने खुशी जाहिर की है। बताया गया कि श्रीमती शुक्ला के द्वारा प्रशासन को अवगत कराया गया था। जिसके चलते कलेक्टर ने आंवली घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा श्रीमती शुक्ला के द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए सर्वे करने तथा अन्य आवश्यक कार्य के लिए कलेक्टर ने संबंधितों को निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उन्होंने मां नर्मदा के अवरुद्ध जल प्रवाह और घाट पर हो रहे प्रदूषण की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के प्रवाह को सुचारू करने और घाट के सौंदर्यीकरण के लिए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला के प्रयास का असर

श्रीमती शुक्ला ने हाल ही में जिला मुख्यालय पर कलेक्टर से भेंट कर आंवली घाट की स्थिति को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने घाट पर जल प्रवाह में आ रहे अवरोध और बढ़ते प्रदूषण की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उनके इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

निरीक्षण के दौरान सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन मंडल अध्यक्ष सुनील गौर दीपक पालीवाल सरपंच रामजीवन साध भाजपा के कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही मां नर्मदा के प्रवाह में सुधार होगा और आंवली घाट का सौंदर्यीकरण कर इसे स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जाएगा।

Previous articleस्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करियर गाइडेंस सेशन का आयोजन
Next articleविप्र समाज ने फूंका कांग्रेस नेत्री का पुतलाए कहा धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे