स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करियर गाइडेंस सेशन का आयोजन

Join Us

इंदौर से आए विशेषज्ञ करियर काउंसलर श्री अपूर्व वैष्णव ने दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एक करियर गाइडेंस सेशन का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों उद्योगों की नवीनतम आवश्यकताओं और ट्रेड्स की जानकारी देकर उनके भविष्य की राह चुनने में सहायता प्रदान करना था।

डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ आशीष चटर्जी ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए सत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर इंदौर से विशेष रूप से आमंत्रित विशेषज्ञ करियर काउंसलर और जोई लर्निंग के संस्थापक अपूर्व वैष्णव ने कक्षा नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान की।

सेशन के दौरान प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग अनंत संभावनाओं से भरा हुआ है, और छात्रों के लिए इन संभावनाओं को समझना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अपने करियर की दिशा निर्धारित करने के लिए एक पर्सनलाइज्ड रोडमैप तैयार करने में निश्चित ही सहायता मिलेगी । सत्र के अंत में छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा और उन्हें अपने करियर के विभिन्न पहलुओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। सेशन में स्टॉफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Previous articleआदिवासी हिरण बैगा की फर्जी एनकाउंटर से हत्या किए जाने पर विरोध
Next articleभाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला की सार्थक पहल से नर्मदा तट आंवली घाट के सौंदर्यीकरण की जागी आस