विप्र समाज ने फूंका कांग्रेस नेत्री का पुतलाए कहा धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Join Us

भगवान परशुराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध जताया

इटारसी। नर्मदापुरम। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेखा विनोद जैन ने हाल ही में भगवान परशुराम और हिंदुत्व को लेकर गलत टिप्पणी की थी। जैन ने अपनी पोस्ट में भगवान परशुराम की तुलना मुगल शासक औरगंजेब से कर दी थीए इस बयान के बाद से ही पूरे प्रदेश में जैन का विरोध जारी है। इस बयानबाजी को लेकर जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने गुरूवार शाम जयस्तंभ चौक पर रेखा जैन का पुतला दहन कर उनके बयान का विरोध करते हुए रैली निकाली। विप्र समाज के नेताओं ने रेखा जैन के इस बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि जैन समुदाय की महिला होने के बावजूद उन्होंने विप्र समाज के आराध्य भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है उन्हें सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है। इस अवसर पर जिला सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेन्द्र ओझा, तहसील अध्यक्ष अशोक दुबे, सौरभ शुक्ला, संतोष चतुर्वेदी, चुटई महाराज, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, महेन्द्र जोशी जिला सचिव सर्वेश शर्मा आलोक दीक्षित सेना नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव शर्मा अनिरूद्ध चंसौरिया शैलेन्द्र भट्ट विजय दुबे आलोक दीवान प्रशांत चौबे रूपेश शर्मा ललित दुबे अास्तिक ओझा आदित्य दीक्षित वैदिक तिवारी चिराग परसाई श्रेयांक तिवारी रितुराज पाराशर प्रदीप दीवान राहुल तिवारी शुभम दीवान अंकित तिवारी आदेश दुबे शानू लाटा मयंक परसाई सिद्धार्थ शुक्ला समेत अन्य युवा मौजूद रहे।

Previous articleभाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला की सार्थक पहल से नर्मदा तट आंवली घाट के सौंदर्यीकरण की जागी आस
Next articleविस्थापित ग्रामों के किसानों के गेहूं उपार्जन पंजीयन हेतु विशेष शिविर आयोजित किये जाए