नर्मदापुरम। तुलसी मानस प्रतिष्ठान भोपाल एवं रामायण केंद्र भोपाल का संयुक्त आयोजन तृतीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन का दो दिवसीय 22 एवं 23 मार्च को भोपाल के मानस भवन श्यामला हिल्स में होगा। इसका केंद्रीय विषय भारतीय ज्ञान परंपरा में श्रीराम कथा रहेगा। इस आयोजन में मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे। जिन पुस्तकों का लोकापर्ण होगा उनमें रामायणदर्शनम, अवधी लोकगीतों में सीताराम, गौमूत्र महौषधि के साथ ही नर्मदांचल के प्रसिद्ध कवि नगरश्री पं गिरिमोहन गुरू कृत नर्मदापुराण भी शामिल की जा रही है। इस दो दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
Home नर्मदापुरम तृतीय अंर्तराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में लोकार्पित कृतियों में संक्षिप्त नर्मदापुराण भी शामिल






