लायन्स क्लब नर्मदापुरम अनादि रीजन कान्फ्रेंस में चार जोन पर्सन एवं 18 क्लब शामिल हुए

Join Us

क्लबों को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया पुरूस्कृत

नर्मदापुरम। इटारसी। लायन्स क्लब नर्मदापुरम होशंगाबाद के द्वारा गत दिवस रीजन कानफ्रेंस प्लेटिनम रिसोर्ट इटारसी में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ लायंस अतुल सेठा आयोजन समिति विशिष्ट प्रमुख वक्ता पास्ट इन्टरनेशनल डायरेक्टर लायंस डॉ विनोद लाड़िया मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायंस मनीष शाह विशिष्ट अतिथि लायंस प्रवीण वशिष्ठ लायंस महेश मालवीय की उपस्थिति में कानफ्रेंस हुई।

आयोजन समिति संरक्षक पीडीजी ला अनिल झा, अध्यक्ष एमजेएफ ला डीएस दांगी, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सचिव सुभाष बरेले सहसचिव नरेश कुमार शाह कोषाध्यक्ष केएस राजपूत एवं चारों जोन चेयर पर्सन एवं 18 क्लब के अध्यक्ष सचिव, कोषाध्यक्ष सहित लगभग 300 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कानफ्रेंस के दौरान इन्टरनेशनल डायरेक्टर लाड़िया के द्वारा बच्चों के केन्सर उपचार एवं परीक्षण हेतु अस्पताल का प्रोजेक्ट राशि 3.4 करोड़ देने की घोषणा की गई। सेठा केंसर हास्पिटल का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष दांगी द्वारा पूर्व में तैयार प्रोजेक्ट से अवगत कराया जिसके तहत हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम् के बच्चों के केन्सर उपचार में स्थानीय स्तर पर सुगमता उपलब्ध होगी तथा डॉ विनोद लाड़िया द्वारा नर्मदा तट दांगी घाट पर पौधारोपण कर नर्मदा की पूजन अर्चना तथा अभिषेक किया जिसमें सभी विशिष्ट अतिथि सदस्य उपस्थित रहें।

रीजन कानफ्रेंस में समस्त क्लबों के अध्यक्षों द्वारा नई गतिविधियों के तहत क्लबों द्वारा की मानव सेवा हेतु किये गये कार्य बैनर प्रजेन्टेशन पर्यावरण भूखों को भोजन चिकित्सीय सेवाएं नेत्र शिविर केंसर शिविर आदि के संबंध में अवगत कराया। क्लबों को उक्त उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरूस्कृत भी किया गया। जिसमें योग एवं ध्यान के लिए योगाचार्य को सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के पत्लब की गतिविधियों में सम्मान जोन चेयरपर्सन की उत्कृष्ट सेवा हेतु मुन्नालाल जैन, सुभाष बरेले, डीएस दांगी को लायन आफ द रीजन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक पीएमजेएफ ला सीएल गोयल तथा 4 एमजेएफ घोषित हुए । रीजन.1 का एमजेएफ तथा पीएमजेएफ बनाने वाला अग्रणी जोन हुआ। चन्द्रशेखर शर्मा द्वारा ध्वज वंदना एवं मंच संचालन, प्रीति दुबे एवं हेमलता पुरोहित द्वारा किया गया जो सराहनीय रहा। आभार अमोल जैन द्वारा किया गया । आयोजन में क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleतृतीय अंर्तराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में लोकार्पित कृतियों में संक्षिप्त नर्मदापुराण भी शामिल
Next articleब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के तत्वाधान में होली मिलन समारोह