भारतीय मजदूर संघ ने ईपीएफ की न्यूनतम पेंशन 5000 करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा

Join Us

नर्मदापुरम। भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के दिये दिशानिर्देश अनुसार जिला नर्मदापुरम इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में भारतीय मजदूर संघ की 158वीं अखिल भारतीय कार्यसमिति द्वारा अनुमोदित निम्न मांगों की पूर्ति हेतु लेख किया गया है कि

1 ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन रूपये 5000 तत्काल की जाये व अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत मंहगाई राहत पेंशन का भुगतान किया जाये।

2 ईपीएफ की वेतन सीमा 15000 रूपये से बढ़ाकर 30000 रूपये और ईएसआईसी की वेतन सीमा 21000 रूपये से बढ़ाकर 42000 रूपये की जाये।

3 सार्वजनिक सम्पत्ति की बिकी पर तत्काल रोक लगाई जाये।

4 बीमाध्वित्तीय क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश पर रोक लगाई जाये।

5 स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा दी जाये।

6 असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के कल्याण हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाये।

भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में शासकीय एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी सहित असंगठित क्षेत्र के सैकड़ो कर्मचारी पीपल चौक से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे एवं नायब तहसीलदार सुश्री सृष्टि डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजौरिया ने बताया कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के हितों के लिए भारतीय मजदूर संघ निरंतर संघर्ष कर रहा हैए उसी कड़ी में यह ज्ञापन दिया गया है।

इस अवसर पर नृपेंद्र सिंह योगेंद्र शर्मा नीलू राजवंशी शिवम उपाध्याय नरेंद्र तिवारी केएन मिश्रा देवेंद्र कुमार उपाध्याय सुनील चौहान राजेश चौरे अर्चना राजपूत जितेन्द्र सिंह ठाकुर महेश वर्मा रामकुमार गौर मोहन बानिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleपॉलीटेक्निक महाविद्यालय में जनसामान्‍य हेतु प्रोजक्ट कोड कम्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ
Next articleतृतीय अंर्तराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में लोकार्पित कृतियों में संक्षिप्त नर्मदापुराण भी शामिल