होली के दिन 9 साल की मासूम को घर ले जाकर युवक ने की अश्लील हरकते

Join Us

 – स्कूल में हुए बैड टच जागरूकता कार्यक्रम के बाद मासूम ने मॉ को बताई घटना
भोपाल(ए)। शहर के निशातपुरा इलाके में होली के दिन रंग के दौरान मोहल्ले में रहने वाला युवक 9 साल की मासूम को सबकी नजरो से बचाकर अपने घर में ले गया। वहाँ उसने मासूम के साथ अश्लील हरकतें की और फिर किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। बाद में स्कूल में बैड टच के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ तब मासूम ने घर जाकर होली के दिन की गई आरोपी की करतूत के बारे में मां को बताया। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करोंद इलाके में रहने वाली 9 साल की मासूम स्कूली छात्रा है। होली के दिन मोहल्ले में रंग खेला जा रहा था। इस दौरान मासूम भी अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी, तभी मोहल्ले में रहने वाले सोनू कुशवाहा मासूम को सबकी नजरो से बचाते हुए अपने घर ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें की।
अश्लील हरकते करने के बाद आरोपी ने मासूम को घटना के बारे में किसी को कुछ भी न बताने की बात कहते हुए घर जाने दिया। इसके बाद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मासूम को बैड टच के बारे में बताया गया। जानकारी लगने पर उसे आरोपी सोनू द्वारा की किये गये बैड टच की याद आ गई। स्कूल से घर आकर उसने अपनी मां को बताया कि सोनू कुशवाहा ने उसके साथ अश्लील हरकते की थी। जानकारी लगने पर परिवार वाले मासूम को लेकर पुलिस थाने पहुचें। जहॉ आरोपी सोनू के खिलाफ छेडख़ानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला कायम कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।

Previous articleसोने-चांदी के जेवरात समेट चुका चोर बर्तन गिरने की आवाज पर भाग गया
Next articleप्रवासी नेपाली संपर्क मंच के जनेऊ संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सबनानी