भोपाल(ए.)। निशातपुरा में घर में घुसकर अज्ञात चोर करीब 70 हजार रुपए का माल बटोरकर चंपत हो गया। बताया गया है की बदमाश सोने-चांदी के जेवरात बटोरने के बाद मकान में अन्य कीमती माल तलाश रहा था। लेकिन दूसरे कमरे में पहुंचने पर उसकी गलती से एक बर्तन जमीन पर गिर गया। इस आवाज से महिला की नींद खुल गई और चोर को सामने देख उसने शोर मचा दिया, इससे घबराया आरोपी फौरन ही खिडक़ी के रास्ते से वापस भाग गया।थाना पुलिस के अनुसार करोंद के पास कृषक नगर में रहने वाली अनीता अहिरवार पति दिनेश शर्मा (34) ने अपनी शिकायत में बताया की वह घरेलू काम करती है। उनके पति दिनेश शर्मा ड्रायवरी का काम करते है। काम के चलते पति के कई बार वाहन लेकर शहर से बाहर जाने के कारण वह घर पर अकेली रहती है। 15-16 मार्च की उरम्यानी रात को अनीता कमरे में सो रही थी। रात करीब 2 बजे घर में सामान गिरने की आवाज से उनकी नींद खुल गई। वह देखने के लिये वहॉ पहुंची तो उन्हें एक अज्ञात बदमाश खड़ा नजर आया। उसे देखाकर अनीता ने मदद के लिये जोर-जोर से शोर मचाना शुरु कर दिया। चीखने की आवाज से घबराया आरोपी खिडक़ी के रास्ते से फरार हो गया। बताया गया है की चोर खिडक़ी के रास्ते से ही घर में दाखिल हुआ था। आरोपी करीब 70 हजार कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बटोरकर ले गया है। पुलिस ने जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।








