होली की आग ने मौसम में घाेल दी गर्मी

Join Us

चैत्र माह लगते ही और गर्मी का असर हुआ तेज

नर्मदापुरम। फागुन माह में ठंड गर्मी का असर बना रहा। फागुन जाते-जाते गर्मी ने तेजी शुरू कर दी थी। बीते माह मौसम कभी ठंडा कभी गर्म हेाता रहा। अब चैत्र माह लग गया है। इसी के साथ मौसम में तेजी से गर्मी आने लगी है। हेाली की आग ने मौसम में गर्मी का असर घोल दिया है। इसी के साथ तेजी से मौसम गर्म होने लगा है। तापमान में वृद्धि शुरू है गई है। पिछले चार दिनों से तापमान 34-36 से ऊपर ही चल रहा था। हवा चलने के बाद भी गर्मी का असर ज्यों का त्यों है। मौसम में गर्माहट बनी हुई है। तपन के साथ लू का असर बना हुआ है। मुख्यालय पर न्यूनतम तापमान 25 डिगी और पचमढ़ी में अधिकतम 30 डिगी न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज हुआ है।

Previous articleदृष्टिबाधित बच्चों ने जमकर खेली होली
Next articleहोली प्रेम स्नेह एवं एकता का प्रतीक है- सांसद दर्शन सिंह चौधरी