दृष्टिबाधित बच्चों ने जमकर खेली होली

Join Us

दृष्टिबाधित बच्चों ने उत्साह और आनंद से मनाया होली का त्यौहार

नर्मदापुरम। भोपाल तिराहा स्थित सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों ने जमकर होली खेली। विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली धूमधाम से मनाई गई। रंगों की पहचान से अनजान इन बच्चों ने खूब जमकर होली खेली। होली खेलने के लिए बच्चों ने विभिन्न रंगों का भी उपयोग किया। बच्चों ने शिक्षिकाओं से सहयोग से एक दूसरे को रंग लगाए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संतोष चौरसिया एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। बच्चों ने शिक्षको के साथ भी होली खेली एवं शिक्षकों ने भी बच्चों को रंग लगाए और विभिन्न रंगों से भरी प्रकृति की तरह बच्चों के जीवन में भी रंग भरने का आशीर्वाद दिया। विद्यालय की प्राचार्य ने होली के महत्व को समझाते हुए बच्चों को बताया कि होली क्यों मनाते हैं। इस दौरान सभी बच्चें बहुत आनंदित नजर आएए अंत में सभी बच्चों को होली की मिठाई खिलाई और स्पेशल नास्ता कराया गया।

Previous articleगुरुकुल में पलाश के रंग से किया स्नान, नए अन्न का किया हवन
Next articleहोली की आग ने मौसम में घाेल दी गर्मी