नयागांव में हुआ होली मिलन समारोह का कार्यक्रम
बनखेड़ी नर्मदापुरम। नयागांव में शनिवार को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला शाखा नर्मदापुरम के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भगवान बलराम करौली मैया का पूजन का विधिवत कार्यक्रम कर शुभारंभ किया गया। सामाजिक लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित शोकाकुल परिवार जिनके परिवार में गमी मृत्यु हुई है उनको समस्त सामाजिक बंधुओ में गुलाल लगाकर ढांढस बंधाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समाज के समाजसेवी कमलेश चौधरी ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष आयोजित होता है। जिसमें किरार समाज के महिला.पुरुषों और बच्चोे बढ़.चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान रंग गुलाल गीत.संगीत और पकवान का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि समाज में चल रही कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। मृत्युभोज न करते हुए श्रद्धांजलि सभा करें। शादियों में संगीत और भोजन को सीमित करें ऐसे कई कुरीतियों है जो समाज को बंद करनी होगी। होली पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है। होली एक दूसरे के गिले शिकवे मिटाकर पावन पर्व को मनाना त्यौहार है। जब हम रंगों से होली खेलते हैं तो रंगभेद भी समाप्त हो जाता है! इसलिए होली एकता का प्रतीक है। यह उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति पारस्परिक स्नेह को मजबूती प्रदान करता है। यह आनंद और उत्साह से भरपूर क्षण हमेशा याद रहेंगे। सांसद चौधरी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संस्कृति परंपरा और उत्साह के साथ फागों का पर्व मनाया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मातृशक्ति को सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। संचालन नीतिराज सिंह पटेल ने किया। इस अवसर क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, किरार महासभा के जिलाध्यक्ष भगवत पटेल संभाग अध्यक्ष रामेश्वर पटेल नवयुवक मंडल जिलाअध्यक्ष श्रीमंत पटेल जनपद उपाध्यक्ष नर्मदा पटेल दीनदयाल पटेल भूपेंद्र पटेल कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज पटेल वरिष्ठ समाजसेवी राजू पररसिया दिनेश पटेल राजेंद्र चौधरी हेमंत पटेल शुभम पटेल खुमानपटेल संतोष पटेल कौशल्या पटेल गीता चौधरी उमा चौधरी संगीता पटेल सहित मातृशक्ति की उपस्थिति रही।






