पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह 17 से 21 मार्च तक

Join Us

नर्मदापुरम। पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह सेठानी घाट पर कल 17 मार्च से पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रवचन प्रारंभ होंगे। प्रवचन प्रसंग 17 मार्च से प्रारंभ होकर 21 मार्च तक जारी रहेंगे। जिसमें श्रीरामचरितमानस के प्रसंग पर प्रवचन के लिए भागलपुर बिहार से मानस कोकिला श्रीमती कृष्णादेवी जी मिश्र पधार रहीं हैं। प्रवचन पूर्व प्रतिदिन स्थानीय संगीत कलाकारों के द्वारा संगीतमय भजनांजली की प्रस्तुति दी जाएगी। पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का यह 48 स्मरण वर्ष है। जिसमें विगत वर्षों में देश की विभिन्न पीठों के शंकराचार्य तथा सुप्रसिद्ध संतों की वाणी से नगर की जनता लाभान्वित हो चुकी है । 20 मार्च को पं रामलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थल परिसर शास नर्मदा महाविद्यालय में प्रातः पुण्य स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से आव्हान किया है कि इस पंच दिवसीय प्रवचन प्रसंग में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभान्वित होवें। उल्लेखनीय है कि पं रामलाल शर्मा स्मृति समाराेह बीते 47 वर्ष से जारी है। शहर के समाजसेवी शर्मा परिवार के द्वारा हर वर्ष निरंतर धार्मिक आयोजन की श्रृंखला जारी रहती हैै। जिसमें 18 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव, श्रावण मास में श्रीरामचरित मानस का पाठ, हर शनिवार प्राचीन श्री राम मंदिर में रामचरित मानस का पाठ, के अलावा नर्मदा तट पर गीता जयंती का आयोजन हो या फिर सेठानी घाट पर नवान्ह पारायण का पाठ हो। श्री राम नवमी का महोत्सव के साथ ही नर्मदा तट पर प्रत्येक पूर्णिमा व अन्य अनेक अवसराें पर होने वाली महाआरती के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

Previous articleभाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख अजीत कुमार सैनी पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
Next articleगुडी पडवा पर होगा कवि सम्मेलन