भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख अजीत कुमार सैनी पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

Join Us

-परिजनों ने दबंगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की
– थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर का मामला
फतेहपुर (संदीप पंडा)। शनिवार सुबह लगभग 10.00 बजे के आसपास ग्राम रेवाडी बुजुर्ग में दबंगों ने फतेहपुर जिला सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा एवं समाजसेवी अजीत कुमार सैनी आत्मज श्री अनन्त कुमार सैनी पर जानलेवा हमला कर दिया है। श्री सैनी की माता श्रीमती सरिता सैनी द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र अजीत कुमार सैनी सुबह 10 बजे के आसपास बाईक से कुछ सामान लेकर वापस घर की ओर आ रहा था कि घर के पास ही मोहनलाल धोबी का पुत्र नितिन जबरजस्ती श्री सैनी की मोटर साइकिल में टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसके विरोध करने पर दबंग नितिन धोबी ने परिवार व रिस्तेदारों के साथ मिलकर लाठी डंडों से अजीत कुमार सैनी को उनके घर पर घुसकर हमला कर दिया जिससे श्री सैनी बुरी तरह घायल हो गये जिन्हें गंभीर चोटे आईं हुई है।
श्री सैनी की माता श्रीमती सरिता सैनी ने नितिन पुत्र मोहनलाल धोबी, अरुण पुत्र लाला धोबी, अंकित पुत्र राजू धोबी, सचिन पुत्र ननका धोबी एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर में मुकदमा पंजीबद्ध करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है साथ ही दबंगों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है, हालांकि देखना अब यह है कि कल्यानपुर थाना पुलिस ऐसी दबंगों के विरूद्ध किस प्रकार कार्यवाही करती है।

Previous articleराजधानी सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया
Next articleपं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह 17 से 21 मार्च तक