राजधानी सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया

Join Us

शिव बिहार कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ

भोपाल (संदीप पंडा)। राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली की पावन बेला  शाम के समय नीलबड़ स्थित शिव विहार कलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां कॉलोनी के समस्त निवासी जिसमें महिला, पुरुष, बच्चों सहित सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और डीजे की धुन पर जमकर थिरके जो देर रात्रि तक चलता रहा। आज सुबह से ही होली का रंग राजधानी सहित पूरे देश में चढ़ने लगा था हालांकि मुस्लिम समुदाय का पाक माह रमजान होने एवं शुक्रवार को होली का पर्व होने से प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे जिससे शहर का सौहार्द न खराब हो सके।हालांकि भोपाल के कई क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई है इस बार होली के जश्न में मुस्लिम भाइयों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और भोपाल की गंगा जमुनी तहज़ीब का एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Previous articleदर्दनाक हादसा : रॉन्ग साइड से आ रहे गैस टैंकर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत
Next articleभाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख अजीत कुमार सैनी पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला