गुडी पडवा पर होगा कवि सम्मेलन

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम व्दारा पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नवसंवत्सर गुडीपडवा के पावन अवसर अखिल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। समिति प्रमुख केप्टिन किशोर करैया ने बताया की उक्त आयोजन की नीव वरिष्ठ कवि स्व संतोष इंकलाबी ने रखी थी। उनकी स्मृति में उनके व्दारा स्थापित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की परम्परा जारी है। उन्होंने बताया की समिति द्वारा नव संवत्सर गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी साहित्यक आयोजन की श्रंखला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 29 मार्च को रात्री 9 बजे से सेठानी घाट पर होगा। समिति के हंस राय ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न अंचलों से ख्याति प्राप्त कवियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Previous articleपं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह 17 से 21 मार्च तक
Next articleभाजपा नर्मदापुर मंडल की बैठक सम्पन्न