बाल सरंक्षण (पाक्सो और जेजे एक्ट) पर एक दिवसीय क्षमतावृध्दि प्रशिक्षण कार्यक्रम समपन्‍न

Join Us

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले में जनजातीय कार्यविभाग मध्य प्रदेश शासन एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत गत दिवस विकासखण्ड के छात्रावास अधीक्षको व सी एम राइस के शिक्षकों का बाल सरंक्षण (पाक्सो और जेजे एक्ट) पर एक दिवसीय क्षमतावृध्दि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सी एम राइस सुखतावा में किया गया। इस कार्यक्रम में 13 छात्रावास अधीक्षको व 17 सी एम राइज शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रावास अधीक्षको व शिक्षकों को बाल सरंक्षण कानून व बाल अधिकारो पर बेहतर समझ विकसित करना था, जिससे वे अपने दायित्व को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें। किशोर न्याय बोर्ड से एल पी ओ व बाल संरक्षण अधिकारी श्री आशु पटेल ने किशोर न्याय अधिनियम में वर्णित प्रावधानों का विस्तृत चर्चा किया और बताया कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 भारत में बच्चों के साथ कानून के उल्लंघन, देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित मामलों को देखता है।

सी एम राइज प्राचार्य श्री प्रदीप राजपूत ने कहा कि बच्चों के अधिकारो को सुरक्षित करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान कोमल मूवी के द्वारा सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श पर भी चर्चा की गई और एक गतिविधि के माध्यम से बाल दुर्व्यवहार बाल अधिकारों पर प्रतिभागियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया।

प्रशिक्षण में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के नर्मदापुरम जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुश्री निष्ठा सौदावत एवं ब्लॉक मैनेजर विद्या रैकवार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला बाल विकास से कीर्ति बघेल सामाजिक कार्यकर्ता व काउंसलर भी मौजूद रही।

Previous article‘’खसरा दिवस 16 मार्च 2025’’  को जन-जागृति सप्‍ताह के रूप में किया जाएगा आयोजित
Next articleईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण आज