नर्मदापुरम/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2026 तक मीजल्स रूबैला निर्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में, 16 मार्च को खसरा टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है, जिसे जन-जागृति सप्ताह के रूप में आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर वर्मा ने बताया कि जिले में 9 माह से 12 माह और 16 से 24 माह के खसरा टीका से वंचित बच्चों को टीककृत करने के लिए कैचअप राउंड टीकाकरण केंद्रों में खसरा टीका कार्य 17 से 22 मार्च 2025 तक किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे मीजल्स टीका से छूटे बच्चों को टीकाकृत करवाकर बच्चों का सुरक्षा कवच पूर्ण करा लें। इस अभियान का नारा है – “टीका लगवाएं, जीवन बचाएं, स्वस्थ बच्चे, सुरक्षित भविष्य”।






