राजनैतिक दलों के साथ आयोजित की जाएगी बैठक
नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोनिया मीना को उपस्थिति में 13 मार्च 2025, गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे जिला कार्यालय तवा भवन परिसर स्थित ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान वेयरहाउस की आंतरिक व्यवस्था एवं सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात, कलेक्टर सुश्री मीना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के रेवा कक्ष में प्रातः 11:00 बजे जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ एक सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रक्रिया पर चर्चा होगी तथा राजनैतिक दलों से प्राप्त शिकायतों, सुझावों और प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। साथ ही, जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में आयोजित बैठकों में प्राप्त कठिनाइयों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो से अनुरोध किया है कि वेयरहाउस खोले जाते समय निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहें।






