वार्ड 6 के पार्क में हो रहा सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण बन रहा बाधक

Join Us

नर्मदापुरम। नगर पालिका के द्वारा शहर के पार्काें का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पार्क की दीवारों की पुताई के साथ ही उसमें पेंटर के माध्यम से चित्रकारी की जा रही है। जिससे पार्क के अंदर और बाहर का आकर्षण बढ़ सकें। वार्ड क्रमांक 6 में पार्षद राजेंद्र उपाध्याय की सक्रियता से सौंदर्यीकरण तो अच्छा हो रहा है लेकिन पार्क की दीवारों से सटकर जो अतिक्रमण हुआ है उससे सौंदर्यीकरण दब रहा है। अतिक्रमण सौंदर्यीकरण में बाधक बन रहा है। जिससे नपा की राशि का दुरूपयोग हो रहा है। यदि नपा के द्वारा दीवरों के पास से अतिक्रमण हटा दिया जाए तो सौंदर्यीकरण सही मानने में हो सकेगा। पार्क भी दूर से नजर आएगा।

Previous articleनपाध्यक्ष ने किया वार्ड 06 में सात सड़कों और नालियों का भूमि पूजन
Next articleबौद्धगया का संपूर्ण रखरखाव  बौद्धों को सौपा जाए-वीरेंद्र सिंह