सीहोर। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जिला इकाई सीहोर द्वारा बोधगया में चल रहे महाबोधि बिहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में ज्ञापन महामहीम राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर श्री आनन्द राजावत को सौपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि महाबोधि बिहार का संपूर्ण रखरखाव बौद्धों के हाथ में सौंपा जाए। जिस प्रकार मस्जिदों का रखरखाव मुसलमानों के हाथ में होता है, मंदिरों का रखरखाव हिंदुओं के हाथ में होता है, इसी प्रकार संपूर्ण बौद्ध बिहारों का रखरखाव भी बौद्धों के हाथ में होना चाहिए। बोधगया स्थित महाबोधि बुद्ध बिहार जहां तथागत बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह स्थान दुनिया के बौद्धों के लिए आस्था का केंद्र है। उक्त महाबोधि बिहार को गैर बौद्धों से मुक्त कराकर संपूर्ण रखरखाव एवं देखरेख की जिम्मेदारी का एकाधिकार बौद्धों को होना चाहिए की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा वीरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष धम्म सेवक संघ सहयोगी संगठन राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से महेश सूर्यवंशी, मिथुन जांगड़े, विक्की महोबिया, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, रोहित महोबिया, पवन मंगरोलिया, ऋतिक जाटव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।








